मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके बेटा वियान जन्माष्टमी पर दही हांडी फोड़ता हुआ नजर आ रहा है। वियान अभी छोटे हैं जिसके कारण हांडी तक नहीं पहुंच सकते थे। ऐसे में वह किसी के सिप पर बैठकर हांडी फोड़ते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी की आवाज भी साफ सुनी जा सकती है।
शिल्पा शेट्टी कह रही हैं, र जोर से वियान..जोर से मारो। छह साल के वियान हांडी फोड़ते हुए काफी क्यूट लग रहे हैं। वैसे दही-हांडी फोड़ने के लिए उन्हें काफी मेहनत करना पड़ी जिसे साफ तौर पर वीडियो में देखा सकता है। वियान ने अपने हाथ में नारियल पकड़ा हुआ है और वे उसे कई बार मटकी पर मारते हैं और अंत में मटकी फोड़ने में कामयाह हो जाते हैं।