मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की। वीडियो में दिशा जबरदस्त डांस करती दिखा रही हैं। डांस के मामले में दिशा इंडस्ट्री के दिग्गज डांसर्स को कड़ी चुनौती दे रही है। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। दिशा इन दिनों सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में तब्बू, कैटरीना कैफ, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार में दिखेंगे। फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
जबरदस्त डांस करती नजर आईं दिशा, शेयर की वीडियो

