मुंबई। भारतीय फिल्म बाजार एक्सपर्ट संतोष सिंह जैन का बुधवार को यहां निधन हो गया। उनके परिवार ने बताया कि वह 97 साल के थे। उनके पड़पोते हर्ष जैन ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘हमारे परिजन और फिल्म व्यापार विशेषज्ञ संतोष सिंह जैन का मुंबई स्थित उनके आवास पर आज तड़के लगभग चार बजे निधन हो गया।
जैन साहब ने पेशेवर और निजी जिंदगी को शानदार तरीके से जीया। हमें हमेशा आपकी याद आएगी ‘डैडी’। सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन (सीसीसीए) और फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) के पूर्व अध्यक्ष जैन के निधन पर फिल्म जगत के व्यापार विभाग के कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।